फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल अपराधियों को सजा दिलाने पर सीओ, इंस्पेक्टर को आज मिलेगा मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल अपराधियों को सजा दिलाने पर सीओ, इंस्पेक्टर को आज मिलेगा मेडल
विज्ञापन

बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस पर बुधवार को शौर्य, सेवा और कार्य के आधार पर चयनित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा। सीओ डिबाई वंदना शर्मा, इंस्पेक्टर सुभाष सिंह और दो मुख्य आरक्षियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। सीओ डिबाई और इंस्पेक्टर को विभिन्न बाल अपराधियों (दुष्कर्म-हत्या) को मजबूत पैरवी कर कम समय में सजा दिलाने के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन से जारी की गई सूची में जनपद के चार पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डिबाई सीओ वंदना शर्मा को प्लेटिनम, मुख्य आरक्षी मणिकांत त्यागी और जितेंद्र यादव को गोल्ड व इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि उन्हें गत वर्ष विभिन्न दुष्कर्म के बाद हत्या के मामलों में 52 और 83 दिन में अपराधियों को सजा दिलाने पर यह सम्मान दिया जा रहा है। इसके अलावा गत वर्ष उन्होंने अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में भी मजबूत पैरवी करते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिलाई। वहीं, इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को भी आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को प्रभारी पैरवी करते हुए 16 माह में सजा दिलाने पर सम्मान दिया जा रहा है। मुख्य आरक्षी मणिकांत और जितेंद्र यादव को भी विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। दोनों मुख्य आरक्षी वर्तमान में एसओजी टीम में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें