फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अग्रसेन पीजी कॉलेज के प्रबंधक, कोषाध्यक्ष, प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के अग्रसेन पीजी कॉलेज के प्रबंधक, कोषाध्यक्ष, प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर वित्तीय अनियमितता की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


नगर निवासी मोहित अग्रवाल ने बताया कि वह दि अग्रवाल पाठशाला एसोसिएशन का पंजीकृत सदस्य है। संस्थान तीन विद्यालयों अग्रसेन पीजी कॉलेज, अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज का संचालन करती है। अग्रसेन पीजी कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बंसल, प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितता की है। जिसके बारे में उसने आरटीआई के माध्यम से वित्त एवं लेखाधिकारी उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से जानकारी मांगी थी। भेजी गई जानकारी में उक्त तीनों द्वारा की गई वित्तीय एवं अनियमितता दर्शाई गई। आरोप लगाया कि वर्तमान में विद्यालय को लगातार वित्तीय अनियमितता कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रबंधक, कोषाध्यक्ष, प्राचार्य के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की रिपोर्ट दर्ज की है। निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रबंधक, कोषाध्यक्ष, प्राचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें