फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर से भरा ट्रक पलटा, मची लूट

Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुर्जा मार्ग पर दीघी गांव के पास बीयर से भरा ट्रक  पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। उधर, ग्रामीणों को बीयर की गाड़ी पलटने की भनक लगी तो मौके पर पहुंचकर लूटपाट मचा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और आबकारी टीम ने किसी तरह ग्रामीणों को खदेड़ा।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब दो बजे अतरौली से मेरठ के लिए बीयर से भरा ट्रक जा रहा था। खुर्जा-पहासू मार्ग पर दीघी गांव के पास जैसे ही तेज रफ्तार ट्रक पहुंचा अचानक एक नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रक पलट गया।

हादसे में अतरौली निवासी चालक वाजिद घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग सड़क पर फैली बीयर की बोतलें लूटने लगे। इसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और आबकारी टीम ने डंडे फटकार कर ग्रामीणों को भगाया। आबकारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि ट्रक में 1175 बीयर की पेटियां थीं। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें