फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
कचहरी परिसर में भरा बारिश का पानी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में बादल छा गए तो सुबह बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। सुबह 10 बजे तक बारिश जारी रही। दोपहर बाद भी बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक अब भी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
बुधवार को अधिकतम तापमान कम होकर 16 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आद्रता 92 फीसदी और हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही। करीब 10 एमएम बारिश भी दर्ज की गई है। पिछले काफी दिनों से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। मंगलवार धूप खिली तो पूरा दिन गर्माहट वाला रहा। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया था कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बुधवार को बारिश होगी। इसके चलते मौसम में रात्रि को ही बदलाव शुरू हो गया और बादल छा गए। सुबह के समय तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जिले में जहां-तहां हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इससे जहां मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया। वहीं, इसका असर बाजार से लेकर गांव और मार्गों पर भी दिखाई दिया। नगर से लेकर गांव तक कीचड़ बनने से भी लोगों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि अभी भी बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बरकरार है। बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की संभावना बन रही है। इसके बाद मौसम साफ होगा तो सुबह के समय कोहरा का सामना करना होगा। अभी सुबह-शाम की ठंड भी बनी रहेगी। बृहस्पतिवार अधिकतम तापमान बढ़कर 20 और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से किसान चिंतित
बारिश के साथ ओलावृष्टि से जहां ठंड में इजाफा हो गया। वहीं, दूसरी ओर किसान चिंतित हैं। किसान चेतराम सिंह, रामकुमार, सोहन लाल और मांगेराम का कहना है कि हालांकि अभी ओले ज्यादा नहीं पड़े हैं। यदि अधिक ओलावृष्टि होती है तो इससे फसलों को नुकसान होगा। अभी तक हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। अधिक बारिश होने पर आलू, सरसों और सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी किसानों की चिंता बढ़ा रही हैं। इस समय मौसम साफ रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें