फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने दिलाई उमस से राहत, किसान खुश

विज्ञापन
घने काले बादलों के बीच सुहाने मौसम का आनंद लेते पक्षी। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने दिलाई उमस से राहत, किसान खुश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए और सूख रही फसलाें को संजीवनी मिली है। तापमान 30 डिग्री रहा और 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अब लगातार बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। गुलावठी क्षेत्र में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।
शनिवार को मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद 15 एमएम बारिश हुई हुई थी। इससे उमस कम नहीं हो सकी। सुबह से बादल छाए थे और दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के शुरू होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे और फसलों को भी संजीवनी मिली। किसानों का कहना है कि इस बारिश ने काफी राहत दी है। इससे अब धान की फसल के साथ अन्य फसलों की सिंचाई के लिए अब अधिक पानी की जरूरत नहीं होगी। बारिश होने से तापमान दो डिग्री कम होकर 30 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम में अद्रता 96 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि रविवार को जिले में 20 एमएम बारिश हुई है। बारिश से सबसे अधिक फायदा किसानों को है। बिन बारिश सूख रही फसलों को संजीवनी मिली है। उन्होंने यह भी बताया अभी आगामी कई दिन तक इसी तरह बारिश जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

गुलावठी में दुकानों में घुसा पानी
गुलावठी में रविवार को मूसलाधार बरसात से बाजारों एवं अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश का पानी मैन बाजार स्थित कई दुकानों में जा घुसा। बारिश से गर्मी से राहत महसूस की, परंतु लोगों को जलभराव के कारण परेशानी भी उठानी पड़ी। बारिश के कारण मोहल्ला नन्नू खां स्थित नाला ओवरफ्लो हो गया। मोहल्ला रामनगर, विकास कॉलोनी, मोहल्ला श्यौदत्त की अनेक गलियों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें