फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की संदेश यात्रा का 13 से होगा आगाज

Tue, 11 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संदेश यात्रा का आगाज 13 अक्तूबर से होगा। अनूपशहर में गंगा किनारे से शुरू हुई यात्रा 27 अक्तूबर को समाप्त होगी। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर सोमवार कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रणनीति बनाई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंडित सुभाष गांधी ने और संचालन शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने किया। सुभाष गांधी ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को बताएंगे।  उन्होंने बताया कि संदेश यात्रा 13 और 14 अक्तूबर को विधानसभा अनूपशहर का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 और 16 को सिकंदराबाद, 17 व 18 को स्यना, 19 और 20 को शिकारपुर, 21 व 22 को डिबाई, 23 और 24 को खुर्जा एवं 25, 26 और 27 अक्तूबर को बुलंदशहर विधानसभा का भ्रमण करेगी। बैठक में चौ. श्यौपाल सिंह, नाफे अंसारी, सुनील चरौरा, योगेंद्र लोधी, सच्चिदानंद गौड़, जगमाल मवाई प्रधान, अली मोहम्मद खान मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें