फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन को बनाई रणनीति

Mon, 10 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर मैना-मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन 34 दिन भी जारी रहा। किसानों ने सोमवार को धरने के दौरान रेल रोको आंदोलन के लिए रणनीति बनाई।

बता दें कि शासन और प्रशासन की अनदेखी से किसान आहत हैं और 17 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी है।  किसानों ने कहा धरने पर बैठे हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया, लेकिन शासन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में रेल रोको आंदोलन के जरिए शासन-प्रशासन को नींद से जगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता सुग्रीव सोलंकी ने कहा कि रेल रोको आंदोलन में समर्थन के लिए गांव-गाव जाकर किसानों से सहयोग की अपील की जाएगी। कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहयोग करें। बब्बन चौधरी ने कहा कि रेल रोको आंदोलन के लिए मंथन चल रहा है। 

किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धर्मवीर शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, जगदीश सिंह, ठा. उदयवीर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें