फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से बिजली नहीं आने पर लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
डिबाई में लोगों को समझातीं विधायक अनीता लोधी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
छह दिन से बिजली नहीं आने पर लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

डिबाई। गांव कसेरकला रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन नाला सफाई के दौरान कट गई। हाईटेंशन लाइन के कटने के कारण करीब एक हजार घरों में छह दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को हंगामा किया तो मौके पर पहुंची विधायक ने रेलवे और बिजली निगम के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया है।
रेलवे स्टेशन लाइन पर पिछले कई दिनों से रेलवे ठेकेदार द्वारा नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है। गांव कसेरकला फाटक पर सोमवार को नाला सफाई के दौरान वहां से गुजर रही 11 केवीए लाइन कट गई। जिससे गांव के पूरब दिशा में करीब एक हजार घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। पांच दिन में समस्या निदान न होने पर लोगों ने फाटक पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची विधायक डॉ. अनीता राजपूत ने रेलवे अधिकारियों से बात की तो मामले में पेच फंस गया। दरअसल रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि बिजली निगम के अधिकारियों ने अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए अनुमति ही नहीं ली है। जिसके बाद विधायक ने दो विभागों के बीच लोगों की परेशानी को सामने रखा तो अधिकारियों ने लाइन को जोड़ने की अनुमति दी। मौके पर चेतन कुमार, मोहम्मद खालिद, मानक चंद्र, मुबारक लाल, अकबर अली, रईस अहमद, परवेज, काली चरन मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिना अनुमति लाइन बिछाने का दावा
दरअसल रेलवे लाइन के नीचे या ऊपर से कोई भी लाइन बिछाने से पहले रेलवे विभाग के अधिकारियों से अनुमति लेनी होती है। अधिकारियों का दावा है कि बिजली निगम की लाइन को बिना अनुमति के बिछा दिया गया। जिसके चलते ठेकेदार को लाइन को जानकारी नहीं थी और लाइन कट गई।
मुरादाबाद मंडल के रेलवे अधिकारी से बात करते हुए समस्या का समाधान कराया गया। बिजली अधिकारियों को लाइन जुड़वाने के लिए आदेश दिए गए हैं। समस्या का समाधान कराया गया है। - डॉ. अनीता राजपूत, विधायक।
विज्ञापन

रेलवे विभाग पहले लाइन को अवैध बता रहा था। अनुमति के कागज नहीं मिलने पर बिजली निगम की जिम्मेदार नहीं है। अनुमति मिलते ही लाइन जोड़ने का कार्य शुरू करा दिया गया है। - रविंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें