फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 सड़कों का कायाकल्प कराएगा पीडब्ल्यूडी

Fri, 01 Jul 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में खस्ताहाल 44 सड़कों का कायाकल्प पीडब्ल्यूडी विभाग करवाएगा। शासन से सड़कों के कायाकल्प की अनुमति मिल गई है। सड़कों का निर्माण शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में होगा। सड़कों की मरम्मत से प्रस्तावित सड़कों की लंबाई करीब 56 किलोमीटर है।
विज्ञापन


जिन सड़कों का चयन किया गया है, उनकी हालत बेहद खराब हैं। सड़कों पर आधा-आधा फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं। अधिकांश सड़कें ग्रामीण अंचल की है। प्रोजेक्ट में कई सड़कें शहरी इलाकों की भी शामिल की गई हैं। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों का भौतिक सत्यापन कर लिया है। वहीं, शासन ने पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल गुप्ता ने बताया कि 56 किमी. लंबी सड़कों का पुनर्निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।  शासन से अनुमति मिल गई है।
...
जिला पंचायत ऑनलाइन बेचेगी टेंडर
जिला पंचायत परिषद निर्माण संबंधी टेंडर ऑनलाइन बेचेगी। तीन जुलाई को ठेकों की खरीद-बिक्री होना प्रस्तावित है। हर बार जिला पंचायत अखबारों में विज्ञप्ति प्रकाशित करा निविदाए आमंत्रित करता था। इस बार ऐसा नहीं किया गया है। जिला पंचायत ने ऑनलाइन निविदाए आमंत्रित की हैं। जिला पंचायत के अफसरों का मानना है कि ऑनलाइन सिस्टम से टेंडर आवंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें