फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ई-रिक्शा सवार वृद्ध महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर और देहात क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार लोगों के बैग और जेब से चोरी करने वाली महिलाओं का गैंग क्षेत्र में सक्रिय है। आरोपी महिलाओं ने अब ई-रिक्शा सवार वृद्ध महिला का पर्स चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी पीड़ित सौरभ गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 23 जुलाई की दोपहर उनकी मां सुशीला गुप्ता घर से निकलीं थीं। वह यूनियन बैंक जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। लल्ला बाबू चौराहे से ई-रिक्शा चालक ने तीन अन्य सवारियों को भी बैठा लिया, जिसमें दो महिलाएं और बच्ची थी। रास्ते में आरोपी महिलाओं ने उनकी मां का पर्स चुरा लिया। पर्स में करीब 3,500 रुपये की नकदी और अन्य सामान था। बैंक पहुंचने पर पीड़िता को घटना का पता चला। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक सप्ताह के दौरान गिरोह ने तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले वृद्ध दंपति से 50 हजार रुपये, डाकघर की लाइन में लगी महिला के थैले से 80 हजार रुपये चोरी किए जा चुके हैं। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें