फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरोध के बाद शुरू हुई गन्ने की तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के विरोध के बाद शुरू हुई गन्ने की तौल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव बुटैना में गन्ना क्रय केंद्र पर एक सप्ताह से तौल बंद होने के कारण लाइन में खड़े किसानों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। तौल की मांग को लेकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। इसके बाद तौल शुरू हुई।
किसान हरिओम, वेदपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, हरेंद्र, ओमकार, यशपाल, भूपेंद्र, दिलेर आदि ने बताया कि बुटैना में वेव शुगर मिल का क्रय केंद्र है। क्रय केंद्र पर बुटैना, प्रानगढ़, दुल्हैरा, भौंखेड़ा आदि गांवों का गन्ना आता है। 27 नवंबर को वह क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे थे लेकिन तौल नहीं की गई। तौल न होने के कारण क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियें की लाइन लग गई थी। तौल बंद होने के कारण गन्ना सूखने लगा। परेशान होकर उन्होंने शनिवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों ने फोन पर मिल के जीएम के अलावा अन्य अधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद गन्ने की तौल शुरू की गई। किसानों ने बताया कि तौल शुरू होने के कुछ समय बाद ही कांटे में खराबी आने के कारण फिर से तौल बंद हो गई। तौल बंद होने की सूचना पर जीएम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कांटे को ठीक कराकर तौल शुरू करवाई। क्रय केंद्र प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर दोपहर करीब 11 बजे तौल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी कमी बताकर नहीं कर रहे थे तौल
किसानों ने बताया कि तौल बंद होने के बारे में पूछने पर उन्हें मिल में तकनीकी खराबी होने बताया जाता था। तकनीकी खराबी के कारण मिल बंद होने से गन्ने की पेराई नहीं होने के कारण तौल बंद होने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें