फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गेस्ट हाउस में चल रहा देह व्यापार, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। नगर के बुगरासी मार्ग पर एक गेस्ट हाउस में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में होटल संचालक के अलावा एक कमरे में चार महिलाएं बैठी हुई दिख रही हैं। मामला संचयन में आने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसमें एक युवक एक गेस्ट हाउस की वीडीओ बना रहा है। हालांकि, इसमें युवक का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। यह वीडियो बुग्रसी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस की बताई जा रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक गेस्ट हाउस में पहुंचता है। उसका संचालक उसे कमरा देखने को भेजता है। उस कमरे में चार लड़कियां बेड पर बैठी नजर आ रही है। जबकि एक युवक भी कमरे में दिख रहा है। इसके बाद युवक संचालक के पास पहुंचता है। जहां संचालक उससे देह व्यापार के संबंध में सौदा करता है। होटल की सीढ़ियों पर भाजपा के एक नेता का होर्डिंग भी रखा हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन




कोट

वायरल वीडियो की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्रपाल सिंह , एसडीएम

-

मामले की जांच की जा रही है। उचित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - भास्कर कुमार मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें