फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शिक्षक नेता के खिलाफ प्रधानाचार्य परिषद ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दीवान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

उन पर दीवान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार के आदेश की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल कर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए सात अक्तूबर को पांच बिंदुओं का आदेश जारी किया गया था। इस पर शिक्षकों के हस्ताक्षर भी कराए गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि आदेश पंजिका की फोटो खींचकर शिक्षक संघ के एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित की गई। इसके बाद आदेश को लेकर टिप्पणियां की गईं। उन्होंने इसे विद्यालय के आंतरिक दस्तावेज की गोपनीयता भंग करने और उनकी छवि खराब करने का प्रयास बताया।

बैठक में मौजूद अन्य प्रधानाचार्यों ने भी संबंधित शिक्षक पर विद्यालयों में शिक्षकों को भड़काने और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए। परिषद ने एकमत से निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की।

परिषद ने मांग की कि संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। साथ ही, उनके विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। बिना अनुमति अन्य विद्यालयों में प्रवेश करने, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के बीच वैमनस्य फैलाने तथा स्काउट गतिविधियों के बहाने विद्यालयों में हस्तक्षेप करने के आरोपों की जांच कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें