फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक पर एबीएसए से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। एबीएसए की शिकायत मिलने पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। साथ ही आगामी जांच के लिए जांच अधिकारी को भी नामित कर दिया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लॉक जहांगीराबाद क्षेत्र के एबीएसए को गांव पूठा स्थित स्कूल के निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं मिलीं। इस पर एबीएसए ने प्रधानाध्यापक से सवाल-जवाब किए गए तो उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इस पर एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की संस्तुति की थी। एबीएसए की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से प्रधाध्यापक इमत्यिाज अली को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसे दूसरे स्कूल में अटैच कर दिया गया है। अब जांच अधिकारी की आगामी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानाध्यापक आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर प्रधानाध्यापक इमत्यिाज अली ने एबीएसए द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्र को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव ककई स्थित स्कूल में तैनात शिक्षामित्र कृष्ण कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षामित्र कृष्ण कुमार पर शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, अफसरों के आदेश की अवहेलना करने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। यदि 15 दिन के अंदर वह नोटिस पर अपना स्पष्टीकरण नहीं देता है तो उसके खिलाफ आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें