फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आठ फरवरी से हरिद्वार के लिए बस संचालन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर इस बार भी रोडवेज बसों का संचालन होगा। इसके लिए निगम के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। आठ फरवरी से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, जो 12 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


फाल्गुन महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है। महाशिवरात्रि पर जिले से काफी संख्या में हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का हरिद्वार के लिए संचालन किया जाता है। इस बार भी निगम की बसों का संचालन शिवभक्तों के लिए किया जाएगा। बसों के संचालन को लेकर निगम के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। बसों का संचालन शिवभक्तों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन 20 से 25 बसें रिजर्व रखी जाएगी। हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए आठ फरवरी से शिवभक्त जाने लगेंगे। ऐसे में आठ से हरिद्वार के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि हरिद्वार को वर्तमान में प्रतिदिन सुबह के समय एक बस रवाना की जा रही हैं। महाशिवरात्रि पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरु कर दी हैं। पिछले वर्ष का रिकार्ड देखकर एवं मुख्यालय के आदेश मिलने पर संचालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें