फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नरसेना में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
नरसेना के गांव नरेंद्रपुर की मृतका सर्वेश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नरसेना। क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सीओ स्याना और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद के गांव बिधिपुर निवासी राकेश की पुत्री सर्वेश देवी ने करीब डेढ़ साल पहले नरेंद्रपुर निवासी अरुण के साथ प्रेम विवाह किया था। सर्वेश की बहन शीतल पहले से ही अरुण के बड़े भाई भूपेंद्र के साथ ब्याही हुई थीं। दोनों बहनों का विवाह एक ही घर में हुआ था। सोमवार को अचानक सर्वेश का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
सीओ स्याना रामकरन सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। मायके पक्ष ने मामले की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें