चौकी क्षेत्र के गांव सबदलपुर में चुनाव जीतने पर एक प्रधान के समर्थकों ने गांव में आतिशबाजी शुरू कर दी। विरोधियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया।
चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि गांव सबदलपुर में फिरोज प्रधान का चुनाव जीत गया। रविवार दोपहर उसके समर्थक जीत का जश्न मनाने लगे। उन्होंने गांव में आतिशबाजी शुरू कर दी।
इससे विरोधियों का गुस्सा भड़क गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया और चौकी ले आई। पुलिस ने देर शाम तक प्रधान फिरोज को हिरासत में बैठाए रखा।
चौकी प्रभारी ने बताया कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खुर्जा देहात के गांव इस्लामाबाद में भी जीत के जश्न पर विवाद हो गया।
अनूपशहर में कोतवाली पुलिस ने एलडीएवी इंटर कालेज में हो रही पंचायत चुनाव मतगणना के दौरान व्यवधान कर रहे थाना अहार के गांव बढ़पुरा निवासी दो युवकों प्रदीप कुमार व मोरध्वज को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।