फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 स्कूलों का बिजली कनेक्शन कटा, 120 पर अभी और लटकी है तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
110 स्कूलों का बिजली कनेक्शन कटा, 120 पर अभी और लटकी है तलवार
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली का बिल जमा न होने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के 110 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। मई तक 10 हजार से अधिक बकाया वाले 120 से अधिक स्कूलों के भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग पर करीब 10 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। कनेक्शन कटने के बाद बच्चे भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि विभाग के अलावा जिस संस्था के नाम कनेक्शन है, उससे संबंधित मोबाइल नंबर पर भी विद्युत बिल पहुंचता है। संबंधित संस्थाएं मनमाने तरीके से बिल जमा करती हैं, इसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। कुछ स्कूलों का करीब एक वर्ष से बिजली का कनेक्शन कटा पड़ा है, कुछ स्कूलों में छह तो कुछ में तीन माह से कनेक्शन कटा हुआ है। जिले में बड़े बकाया वाले अभी करीब 120 से अधिक स्कूल हैं। मई तक बिल जमा नहीं हुआ तो इनका कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। इस स्थिति में जिले में 2399 स्कूलों में से 230 की बिजली कट जाएगी। इससे लगभग 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे
जिन विद्यालयों के कनेक्शन कट चुके हैं, उनके छात्र-छात्राएं पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब गर्मी से बच्चे परेशान होने लगते हैं तो कुछ समय के लिए पेड़ के नीचे बैठा लेते हैं। जैसे ही लू चलना शुरू होती है, उन्हें फिर कमरे में ले जाते हैं।
स्मार्ट लैब नहीं हो रहीं संचालित
जिले के 109 प्राथमिक स्कूलों में सौर मंडल के बारे में जानकारी देने के लिए खगोलीय लैब स्थापित की गई है। पिछले सप्ताह शिव नाडर फाउंडेशन ने जिले के सभी स्कूलों में खगोलीय लैब स्थापित करने का करार अधिकारियों के साथ किया था। ऐसे में बिना बिजली कनेक्शन स्कूलों में लैब संचालन में बाधा उत्पन्न होगी।
ग्राम पंचायतों को देना था बिजली का बिल
शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि अप्रैल 2018 से सभी सरकारी स्कूलों का बिजली बिल ग्राम पंचायतों को भुगतान करना होगा। इस पर 25 फीसदी ग्राम पंचायतों ने ही समय से बिजली का बिल जमा कराया है।
जहां कनेक्शन वहां पंखे ही गायब
जिले में करीब 50 स्कूल ऐसे हैं जहां पर बिजली कनेक्शन तो है, लेकिन पंखे या तो खराब हो चुके हैं या हैं ही नहीं।
शिक्षा विभाग पर करीब 10 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। मार्च तक के बकायादारों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही बकायादारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी बिल जमा करने की अपील की जाएगी।
- अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
31 मार्च 2018 तक का बकाया छह करोड़ से अधिक की राशि जमा करवा दी गई है। इसके बाद का बिजली बिल स्कूल से संबंधित ग्राम पंचायत को भरना है। जिन पंचायतों ने बिल जमा नहीं करवाया है, उनसे कहा जाएगा।
-अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
-
बोले शिक्षक...
बिल नहीं जमा होने के कारण स्कूल का कनेक्शन कट गया है। अभी तक कोई हल नहीं निकला है। बिजली न होने के कारण बच्चों व शिक्षकों को परेशानी हो रही है। - गौरव बरगोती, शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय कादराबाद।
-
स्कूल में कई साल से बिजली नहीं है। बिल न जमा करने के कारण काट दी गई है। गर्मी में बच्चों को परेशानी हो रही है। विभाग का कहना है कि बिजली का बिल ग्राम पंचायत की ओर से भरा जाएगा। - इरशाद, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय नूरपुर नगलिया।
-
भीषण गर्मी के बीच बच्चे बेहाल हो रहे हैं और शिक्षकों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि स्कूल का समय भी बदल गया है, लेकिन बिजली न होने के कारण परेशानी का सामना सभी को करना पड़ रहा है। - नेहा, अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय रमपुरा।
विज्ञापन

-
बिजली का कनेक्शन काफी समय से कटा हुआ है। गर्मी से पहले ही विभाग को अवगत करवा दिया गया था, लेकिन अभी तक नहीं जुड़ सका है। पता किया तो मालूम हुआ कि बिल न भरने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। -शशिकांत, प्रधानाध्यापिका, प्रा. वि. मुरलीनगला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें