फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: औद्योगिक क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा पिस्टल के बल पर बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 1.90 लाख रुपये लूट गए मामले में पुलिस दूसरे दिन भी खाली हाथ नजर आ रही है। वहीं जांच में जुटी पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

झारखंडी कायस्थवाड़ा निवासी मोहम्मद शाहनवाज औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद में बैंक ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रविवार की सुबह वह बाइक से सेवा केंद्र पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर आतंकित करते हुए रुपये से भरा बैग लूट लिया। बैग में 1.90 लाख की नकदी थी।
विरोध करने पर बदमाशों ने शाहनवाज को पिस्टल की बट और लात घूंसों से पीट कर गंभीर घायल कर दिया था। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए गठित टीमें जांच में जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें