फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धूप-छांव के बीच बारिश की फुहार से सुहावना हुआ मौसम

विज्ञापन
सोमवार को इस तरह छाए बादल और हुई बारिश की फुहार। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। कान्हा के जन्मोत्सव पर सोमवार को कभी बादल छाने तो कभी धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद धूप-छांव के बीच बारिश की फुहाराें से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

यह बारिश खासकर धान और ईंख की फसल के लिए वरदान साबित होगी। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 81 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद अब आगामी कई दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें