फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली...

Tue, 18 Oct 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। सुहागिनों ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में जमकर खरीददारी हुई। सुहागिनों ने मनपसंद मेहंदी रचवाई और फेशियल के लिए ब्यूटी पार्लरों पर बुकिंग करवाई। पत्नी के लिए पतियों ने भी गिफ्ट खरीदें।

करवाचौथ पर व्रत रखकर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। कुछ पति भी अपनी पत्नी के साथ इस व्रत को रखते हैं। सुहागिन एकत्रित होकर गीत गाती हुई पूजा की थाली को एक-दूसरी को देते हुए खुशी मनाती हैं। शाम को चंद्रमा निकलने पर वह पूजा का सामान लेकर और पति का छलनी से मुंह देखती है।
विज्ञापन


इसके बाद पति की आरती उतारने के बाद ही उनके हाथ से निवाला खाकर व्रत खोलती हैं।  इस बार बुधवार को रोहिणी नक्षत्र है, जो चंद्रमा की 27 पत्नियों में अत्यंत प्रिय है। इस बार बुधवार, चतुर्थी व रोहिणी नक्षत्र का योग सौभाग्य एवं मंगलकारी है।
विज्ञापन


खूब खरीददारी ः करवा चौथ की तैयारियों को लेकर मंगलवार बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल रही। उन्होंने श्रृंगार के लिए चूड़ी, जूड़ा, कंगन, क्रीम और पाउडर आदि की जमकर खरीदारी की। कपड़ों की दुकानों तथा शोरूम पर भी सुहागिनों की बड़ी भीड़ रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें