फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन कॉलोनी में आठ घंटे तक बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर में स्थित गुलशन विहार समेत तीन कॉलोनियों में बुधवार दोपहर को आठ घंटे तक बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को बिना बिजली और पानी के रहना पड़ा। ऐसे में रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो गए। बृहस्पतिवार को भी छह घंटे के शटडाउन की संभावना है।
विज्ञापन


खुर्जा में नव दुर्गा शक्ति मंदिर के पीछे स्थित गुलशन विहार कॉलोनी में एरियल ब्रंच केबल जर्जर हो गई थी। इस वजह से रोजाना ओवरलोड या तेज हवा चलने पर फॉल्ट हो रहा था। ऐसे में ऊर्जा निगम की ओर से बुधवार को उसके बदलने का कार्य किया गया।
सुबह करीब दस बजे ही शटडाउन कर दिया गया। इसमें गुलशन विहार, चमन विहार और सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग कॉलोनी की आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि बिजली कटौती के कारण घरों के कार्य भी नहीं हो सके। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन


Iएबीसी काफी समय से खराब थी। इसको बदलने के लिए शटडाउन लिया गया था। छह बजे आपूर्ति चालू कर दी गई। बृहस्पतिवार को कार्य के चलते पांच से छह घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। - अविनाश चौधरी, एसडीओ नगरI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें