बुलंशहर। हज यात्रा सत्र-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। आवेदन हज कमेटी की वेबसाइट http://www.hajcommittee.gov.in या फिर उप्र राज्य हज समिति की वेबसाइट http://hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मानवेंद्र राजपूत ने बताया कि हज यात्रा के लिए अधिकतम पांच लोग एक साथ आवेदन कर सकते हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के लिए एक सहयोगी आवश्यक है। इसकी आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए।
महिलाओं के लिए बिना मेहरम श्रेणी में 45 वर्ष की महिला अकेले आवेदन कर सकती है। 65 वर्ष से अधिक आयु की महिला के लिए एक महिला सहयोगी का होना आवश्यक है। 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे आवेदन के पात्र नही होगें।
बताया कि जिले में हज आवेदकों की सुविधा के लिए मदरसा कासमिया अरबिया इस्लामिया ऊपरकोट में हज सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। यहां से निशुल्क आवेदन सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।