फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वास्थ्य आरोग्य मेले शिविर में पहुंच रहे बुखार और डायरिया के मरीज

विज्ञापन
पहासू के बनैल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच करते
विज्ञापन
खुर्जा / पहासू / छतारी। क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। गर्मी का असर अब आरोग्य मेले में भी देखने को मिल रहा है। जहां सुबह 11 बजे तक ओपीडी में मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन दोपहर बाद इनकी संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन

खुर्जा के धरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. परवेंद्र ने बताया कि रविवार को आयोजित शिविर में एलोपेथिक और आयुर्वेदिक दोनों चिकित्सक की ओपीडी लगी थी। इसमें कुल 75 मरीज ओपीडी में पहुंचे। गर्मी और गेहूं की कटाई के चलते मरीज ओपीडी में कम आ रहे हैं। वहीं पहासू के बनैल गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में रविवार को कुल 30 मरीज पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, खांसी व दस्त के मरीज आए थे। बनैली पीएचसी में सुबह 11 बजे तक 20 और इसके बाद दो बजे तक दस मरीज ही पहुंचे।

इसके अलावा छतारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. उज़मा चिश्ती ने मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि ओपीडी में कुल 176 मरीज पहुंचे, जिसमें 32 पुरुष, 99 महिला और 45 बाल रोगी थे। दोपहर 12 बजे के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होती रहती है। इसमें कुछ कारण गेहूं कटाई और गर्मी है। ओपीडी में चर्म और पेट की बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं। जिनका परामर्श के साथ दवाई दी गई। इस दौरान विमल, पूनम, बबीता, हेमंत और राजकुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें