फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएडी पैसेंजर में चले लात-घूंसे

Thu, 31 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रेनों में मारामारी
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल र्माग दौड़ने वाली टीएडी पैसेंजर में सीट को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर जमकर लात-घूंसे चले। घटना से ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जीआरपी ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। बता दें कि होली की छुट्टियों के बाद वापस लौट रहे लोगों के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है।

टूंडला से दिल्ली जा रही टीएडी पैसेंजर से सरोज, प्रभात और रेखा गाजियाबाद जा रही थीं। अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर प्रेम, हरपाल और सुनीता सवार हो गए। सोमना स्टेशन के पास प्रेम और हरपाल ने सुनीता को सीट पर बैठने के लिए प्रभात से उठने की बात कही। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। इससे बोगी में बैठे अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।

जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने उन्हें हिदायत देते हुए छोड़ दिया। किसी पक्ष ने जीआरपी को तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें