संवाद न्यूज एजेंसी
स्याना। कस्बे के दो पार्कों में 15 लाख रुपये खर्च कर ओपन जिम बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। स्वीकृति मिलते के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नगर पालिका स्याना के ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि कस्बे में बाबूजी कल्याण सिंह पार्क और आंबेडकर पार्क है। इन दोनों पार्कों में काफी जगह है। कस्बे में ओपन जिम नहीं है। ऐसे में नगर पालिका ने इन दोनों पार्कों में ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। 15 लाख से अधिक की धनराशि का यह प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया। जल्द ही दोनों पार्कों में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओपन जिम में लोगों के साथ युवाओं के लिए एयर वाकर, ट्रिपल ट्विस्ट, डबल लेग प्रेस, क्रॉस ट्रेनर, डबल सीटेड पुल, डबल हॉरिजेंटल, आर्म रोटेशन, बाइसाइकिल, स्कॉय वाॅकर एवं सिट अप बोर्ड आदि की सुविधाएं मिलेंगी।