फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े नेताओं को ही मिलेगी कलक्ट्रेट में एंट्री

Thu, 31 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
माननीयों के सम्मान में आदर्श आचार संहिता उलझ गई है। बृहस्पतिवार को एक मीटिंग के दौरान अफसर यह तय करने में जुटे रहे कि नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट गेट के अंदर कौन आएगा और कौन नहीं।
विज्ञापन


माथापच्ची के बाद तय किया गया कि जनपद के बड़े नेताओं को न रोका जाए। उनके वाहनों को भी प्रवेश दिया जाए। बता दें कि यह व्यवस्था आचार संहिता के उल्लंघन में शामिल है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामाकंन एक जनवरी 11 से 3 बजे तक न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कलक्ट्रेट में दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को 10 हजार और आरक्षित वर्ग के लिए 5 हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। जमानत राशि ट्रेजरी चालन से जमा किए जाएंगे।

एक उम्मीदवार चार सेट में नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। उम्मीदवार को सदस्यता का प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

नामांकन के लिए उम्मीदवार को अनुमोदक एवं प्रस्तावक समेत पांच लोगों के साथ प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन पत्रों की जांच एक जनवरी को तीन बजे से की जाएगी।

उम्मीदवार चार जनवरी को 11 से तीन बजे तक नाम वापिस ले सकेंगे। सात जनवरी को 11 से तीन बजे तक मतदान और मतगणना इसी दिन तीन बजे के बाद से कार्य समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन


वहीं, नामांकन के दौरान जनपद के बड़े नेताओं को कलक्ट्रेट में जाने से नहीं रोका जाएगा। छुटभैया नेताओं पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें