फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 20 Aug 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीबीनगर में सांसद डा. भोला सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।  वहीं पहासू में भाजपाइयों ने 70 मीटर तिरंगे को हाथ में लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन


वहीं, खुर्जा के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बीबीनगर में यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों सहित मेन बाजार से होती हुई कुचेसर, चंदपुरा, बरकातपुर, ढ़कौली, सेहरा पहुंची। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की 70 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डा. अनिता लोधी राजपूत, मंडल अध्यक्ष नीरज चौधरी, जिला मंत्री नेमपाल सिंह, महेश लोधी, सतेंद्र चौधरी और नीरज फौगाट आदि शामिल रहे। वहीं पहासू में शुक्रवार सुबह 11 बजे कस्बा स्थित मठ मंदिर से भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
विज्ञापन


इसके बाद 70 मीटर विशाल तिरंगे के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। वहीं, खुर्जा के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित भाजपा की रैली मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा और विजेंद्र खटिक के नेतृत्व में मधुपुरा इंटर कॉलेज से शुरू हुई। रैली दस्तूरा, बीछट, भगवानपुर आदि गांवों से होती हुई अख्तियारपुर गांव में बूथ प्रमुख नेपाल सिंह के घर संपन्न हुई। इस दौरान जीतपाल सिंह, सूर्यप्रताप, संतोष, विराट, प्रीतम सैनी, मुनेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें