फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से वृद्ध की मौत, कोहराम

Fri, 18 Dec 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से ठिठुर कर शुक्रवार को 64 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इस दौरान वृद्ध अपने घर पर अकेले थे, परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन गांव पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुरजावली गांव निवासी राजवीर सिंह बृहस्पतिवार को घर पर अकेले थे, परिवार के लोग किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। राजवीर सिंह रात में अपने घर के बरामदे में सोये हुए थे।

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि राजवीर सिंह का शरीर अकड़ा हुआ है और उनकी रजाई गिरी हुई है। लोगों ने उन्हें रजाई ओढ़ाया और गरम पानी पिलाया। इस दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजवीर सिंह के परिजनों को दी। घटना की सूचना पर परिजन गांव पहुंचे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक राजवीर सिंह को कोई बीमारी नहीं थी।

बरामदे में सोने के कारण ठंड लगने से उनकी मौत हुई है। परिजनों ने राजवीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इसके लिए चिकित्सकों की टीम गांव में भेजी जाएगी। जांच के बाद ही पुष्टि की जाएगी की मौत का क्या कारण रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें