खुर्जा के रोडवेज बस स्टैंड के निकट लगे ट्रांसफार्मर में से निकल रहे तेल को बोतल में भरते लोग। स
खुर्जा। जीटी रोड पर एनएच प्लाजा के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर को फॉल्ट हो गया। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर में छेद हो गया और उसमें से तेल बाहर बहने लगा। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों ने बहते तेल को बटोरना शुरू कर दिया।
लोग करंट के खतरे से बेखौफ होकर बोतलों में तेल भरकर ले गए। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मरम्मत पूरी हुई और बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि फॉल्ट के कारण ट्रांसफार्मर में छेद हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा तेल नहीं बहा। समय रहते छेद बंद कर दिया गया।