फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुर्जा के साथ पॉटरी नगरी भी लिखेंगे

Mon, 30 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नगर में सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में हर जगह खुर्जा के साथ पॉटरी नगरी भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन


नगर की पहचान बनाने, स्वच्छता और विकास कार्यों को लेकर एसडीएम ने नागरिक, व्यापारी वर्ग और संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर की तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। विद्युत निगम के अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित न होने पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया।

महाराजा अग्रसेन भवन में हुई बैठक में एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह ने वाजिदपुर और अगवाल बाईपास पर पॉटरी नगरी की पहचान के लिए बनाए गए पार्क के बेहतर रख रखाव व जेवर अड्डा और प्रमुख चौराहों केे साफ-सफाई और रख रखाव की कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन


नगर के बाजारों में बोर्ड, लेटर हेड, दैनिक उपयोग की चीजों पर खुर्जा के साथ पॉटरी नगरी जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया। नागरिकों द्वारा बाजारों में प्रसाधन की समस्या रखने पर नगर पालिका चेयरमैन रफीक फड्डा ने प्रसाधन बनवाने का आश्वासन दिया।

व्यापार मंडल के जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश तायल ने जंक्शन रोड की मरम्मत की समस्या उठाई। बैठक में चोरी आदि की घटनाओं से निजात दिलाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने, जंक्शन रोड पर स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने और अन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ आरएल निरंजन ने आश्वासन दिया।

बैठक में एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह, सीओ आरएल निरंजन,एआरएम योगेन्द्र पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा, पालिका चेयरमैन हाजी रफीक फड्डा कुरैशी आदि अफसरों ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, चंद्रप्रकाश तायल, रवि अग्रवाल, सुनील कुमार, रवि राणा, राकेश बंसल, राकेश आर्य, विजय सोलंकी आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें