फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब कालिंदी कुंज चौराहा जाना जाएगा विवेकानंद चौक के नाम से

विज्ञापन
खुर्जा के कालिंदी कुंज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मौजूद अति​थि। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। कालिंदी कुंज कॉलोनी चौराहे को अब स्वामी विवेकानंद चौराहा के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना यादव और मुख्य लेखाधिकारी कर्मजीत कौर ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की बताई गई नीतियों के आधार पर ही परिषद का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम एनसीसी व स्कूल की छात्राओं ने सलामी देकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के संयोजक व पॉटरी उद्यमी विकास गोयल ने बताया कि देश के महान विद्वान व श्रेष्ठ पुरुष स्वामी विवेकानंद करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसी के चलते स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को शहर में लगाया गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सहयोग से चौराहा को स्वामी विवेकानंद चौक नाम मिला। इस मौके पर बाबू लाल आर्य, परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पॉटरी उद्यमी एसपी दादू, राहुल राठी, सुनील गुप्ता आदर्श, नेमपाल सिंह, शिव कुमार गौड़, राजीव बंसल, भगवान दास सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें