फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तौल कम मिलने 10 को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मापतौल अधिकारी ने सोमवार को झाझर क्षेत्र में धर्मकांटा, सीमेंट एजेंसी समेत 10 प्रतिष्ठानों पर जांच की। सीमेंट के कट्टे में कम वजन, एमआरपी आदि स्पष्ट न होने पर करीब 20 कट्टे सील किए। साथ ही 10 को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

मापतौल अधिकारी राजेश कुमार व मीटर लीगल इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि श्री श्याम बिल्डिंग मैटीरियल पर जांच की। जहां ड्यूरो गार्ड सीमेंट के कट्टे पर डिक्लेयरेशन, बैच नंबर, एमआरपी आदि स्पष्ट नहीं मिली। कुल वजन 50 किलो था लेकिन कट्टे सहित वजन 400 ग्राम कम मिला। कट्टे सील कर रिटेलर और मेन्यूफैक्चर को नोटिस भेजा है। धर्मकांटा पर जांच में बाट पूरे न मिलने और 500 किलो का कांटा खराब मिला। वहीं मैसर्स रतन भारत गैस एजेंसी पर 14 किलो सिलेंडर में 300 ग्राम तक गैस कम मिली। गैस एजेंसी पर कांटा हॉकर, शोरूम और गोदाम नियमानुसार नहीं मिले। 29 पैसे की गड़बड़ी भी की जा रही थी। क्रोमा सेंटर पर आईएफबी कंपनी की माक्रोवेव ऑवन सील कर दिया है। इसमें जो साइज लिखा थाए उससे साइज कम मिला। इन सभी को नोटिस जारी कर चालान कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें