विधानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर नामांकन स्थल की बेरिकेडिंग रविवार को शुरू हो गई। 17 जनवरी को 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 24 जनवरी तक जारी रहेगी।
नामांकन के दौरान कोई गड़बड़ी या शांति व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास करता है तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार के आदेश पर रविवार को बेरिकेडिंग शुरू करवाई गई। नामांकन स्थल की चारदीवारी पर भी बेरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा मुख्य गेट और एनएच-235 पर दो जगह पर बेरिकेडिंग होगी।
डीएम ने बताया कि सदर तहसील में नामांकन के लिए सातों तहसीलों के कमरे तैयार किए जा रहे हैं। हर एक कमरे के गेट पर वीडियो ग्राफर तैनात रहेगा। प्रत्याशी द्वारा नामांकन करते समय उसकी वीडियों ग्राफी होगी। यह प्रक्रिया 17 से 24 जनवरी सिंबल आवंटन तक जारी रहेगी।
तैयारी के क्रम में रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है।आईआरएस अफसर धैर्यशील-वी-केंस और सचिन धानिया को भारत निर्वाचन आयोग ने बुलंदशहर का आब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। प्रेक्षक र्धर्यशील 16 जनवरी को प्रेक्षक धानिया 17 जनवरी को बुलंदशहर पहुंचेंगे।