बुलंदशहर। अमेठी में 10 अगस्त से होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बुलंदशहर से कोई खिलाड़ी चयनित नहीं हुआ। बुधवार को यमुनापुरम स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने बताया कि अधिकांश खिलाड़ी 10 से 14 वर्ष के थे।
उनका कौशल अंडर-19 स्तर के अनुरूप नहीं पाया गया। बताया कि चयनित खिलाड़ियों को छह अगस्त को मेरठ मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेना था। मंडल स्तर पर चयन होने के बाद खिलाड़ी 10 अगस्त से अमेठी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं।