अनूपशहरके एलडीएवी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारं
अनूपशहर। एलडीएवी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से पहुंचे बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी भारत सोनकर, कार्यक्रम अध्यक्ष जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव सक्सेना, विशिष्ट अतिथि प्रो. पीके त्यागी और प्रधानाचार्य शशि बाला पंत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि भारत सोनकर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। प्रो. राजीव सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिणाम से अधिक खेल भावना को महत्व देने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में एलडीएवी के नितिन प्रथम, शिवांकर द्वितीय और बीपीएस के मनीष तृतीय रहे।
सीनियर बालक 100 मीटर में खालोर डरोरा के मोहब्बत प्रथम, एलडीएवी के शिवम द्वितीय और खालोर डरोरा के प्रियांशु तृतीय रहे। सीनियर बालिका 200 मीटर में विवेकानंद ऊंचागांव की खुशी प्रथम, एलडीएवी की राशि तोमर द्वितीय और परदादा परदादी इंटर कॉलेज की रुचि तृतीय रहीं। जूनियर बालिका 200 मीटर में परदादा परदादी की निधि प्रथम, एलडीएवी की दीपांशी द्वितीय और शिखा तृतीय रहीं।
सब जूनियर बालिका 200 मीटर में एलडीएवी की मोनिका प्रथम रहीं। 600 मीटर में भी मोनिका ने बाजी मारी। सब जूनियर बालक गोला फेंक में एलडीएवी के जतिन प्रथम रहे। सीनियर बालक गोला फेंक में एलडीएवी के तरुण प्रथम और रुद्र शर्मा तृतीय रहे। भाला फेंक में एलडीएवी के सचिन प्रथम रहे।
जूनियर बालिका लंबी कूद में एलडीएवी की दिव्यांशी प्रथम रहीं। संचालन प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह, वरुण गिरी, केपी सिंह, राजकुमार, इकरा सहित शिक्षक व खेल प्रभारी मौजूद रहे।