फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी आज करेंगे हाईवे चौड़ीकरण का शिलान्यास

Wed, 28 Sep 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी  बृहस्पतिवार दोपहर 2.30 बजे 868 करोड़ की लागत स.े बनने वाले मेरठ-बुलंदशहर खंड के चार लेन का चौड़ीकरण एवं उन्नयन का शिलान्यास करेंगे।  इसके बाद नुमाइश ग्राउंड में  एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि नुमाइश ग्राउंड में काफी बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता बुलंदशह के सांसद डा. भोला सिंह करेंगे। इस मौके पर डा. महेश शर्मा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डा. संजीव बालियान, केंद्रीय जल संसाधन, नदी एवं गंगा राज्य संरक्षण राज्य मंत्री, हापुड़-मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन) शाहिद मंजूर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह नागर (सांसद, राज्य सभा), मुनकाद अली (सांसद, राज्य सभा), विमला सिंह सोलंकी (विधायक, सिकंदराबाद), रविंद्र भड़ाना (विधायक, मेरठ दक्षिण), धर्मेश सिंह तोमर (विधायक, धौलाना), गजराज सिंह (विधायक, हापुड़), मो. अलीम खां  (विधायक,बुलंदशहर), राकेश यादव, (सदस्य, विधान परिषद) और नरेंद्र सिंह भाटी (सदस्य, विधान परिषद) बतौर अतिथि उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें