फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बार एसोसिएशन खुर्जा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
खुर्जा में कचहरी स्थित बार सभागार में शपथ लेते बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी – सं
विज्ञापन
खुर्जा। बार सभागार में शुक्रवार को नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया। पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की शपथ ली।
विज्ञापन

द बार एसोसिएशन खुर्जा की नई कार्यकारिणी का चुनाव 24 नवंबर को हुआ था। इसमें चौधरी वीरेंद्र सिंह अत्री अध्यक्ष तथा जयराज सिंह महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश कुमार, उपाध्यक्ष अतुल गौड़, लालाराम पुष्कर, अंकुर सोलंकी, जगवीर सिंह, सहसचिव सीमा परवीन, कौशल सैनी, नसरीन, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव शर्मा विजयी हुए।
शुक्रवार को नई कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इसमें सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कि संविधान के अंतर्गत आने वाले अधिकार के अनुरूप की कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के संघर्ष और उनके हित के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। पद की गरिमा बनाए रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गोपी चंद छौंकर ने की। अन्य अतिथियों में एडीजे यादवेंद्र सिंह, एडीजे खुर्जा गुलाम मुस्तफा खां, एसीजेएम श्रद्धा देवा, सिविल जज यज्ञेश कुमार सोनकर उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान जयवीर सिंह छौंकर, भानु प्रताप सिंह, श्रीभगवान गुप्ता, भगवती प्रसाद शर्मा, धर्मपाल सिंह, राजेश, सौरभ, प्रवीण भाटी, धर्मेंद्र सिंह, राहुल तोमर, राहुल शर्मा, प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें