फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास की सड़क निकली ‘कमजोर’

Thu, 09 Jun 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
अभी तक पूरी नहीं हुई सड़कों की रीकारपेटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवास विकास परिषद की ओर से आवास विकास कालोनी प्रथम में बनाई गई सड़क कमजोर निकली। जांच में डामर (मिटुमिन कनटेंटस) की मात्रा कम पाई गई है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने आवास विकास परिषद के अफसरों को कार्यदायी संस्था से रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



करीब आठ माह पूर्व आवास विकास परिषद ने डीएम रोड आवास विकास कालोनी प्रथम में करीब 16 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया था। आरोप है कि सड़क बनते ही जगह जगह से बिखरने लगी थी। सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोगों ने  तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला से शिकायत की थी।

डीएम ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल गुप्ता को मौके पर भेजकर सैंपल भरवाए और प्रयोगशाला भेज दिए। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अनिल गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट में सड़क में मिटुमिन कनटेंट (डामर) की मात्रा 3.5 प्रतिशत होनी चाहिए। जबकि यह मात्रा 3.2 प्रतिशत पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थिकनेस भी सामान्य से कम थी। अन्य गड़बड़िया भी मिली हैं। आवास विकास परिषद के अफसरों को कार्यदायी संस्था से रिकवरी के लिए लिख दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें