फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान मौत, हंगामा

Thu, 09 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
विलाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के एक हॉस्पीटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीएमओ से भी फोन पर मामले की शिकायत की गई है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन



सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीबाड़ी निवासी दीपा (21) पत्नी पप्पन साढ़े आठ माह के गर्भ से थी। प्रसव पीड़ा होने के बाद दीपा को बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे नगर के भूड़ स्थित एक हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। दीपा के पति पप्पन के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने से पहले दीपा को सिर्फ प्रसव पीड़ा थी।।

गेट से अस्पताल तक वह खुद चलकर आई। डॉक्टरों ने जैसे ही दीपा को इंजेक्शन लगाया, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। दीपा के मरते ही डॉक्टरों ने कहा कि उसकी तबीयत पहले से खराब थी। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया। दीपा के परिजनों की तरफ से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीएमओ से फोन पर मामले की शिकायत  की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें