मलिक ने कहा कि इस बार गठबंधन की बड़ी जीत होगी। उन्होंने किसानों और नौजवानों से धर्म, जाति से ऊपर उठकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट डालना की अपील की।
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक रविवार को बुलंदशहर पहुंचे। मलिक ने सपा-आरएलडी-एनसीपी के अनूपशहर सीट से संयुक्त प्रत्याशी केके शर्मा के लिए प्रचार किया। उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इससे पहले उन्होंने एक प्रेस वार्ता की। जिसमें मलिक ने 26 जनवरी को लालकिले में हुई हिंसा मामले पर सवाल उठाया। मलिक ने किसानों और नौजवानों से धर्म, जाति से ऊपर उठकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट डालना की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कानून व्यवस्था सुधारने के दावे पर भी सवाल उठाए। नवाब मलिक ने किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की। कहा कि डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। खाद की कीमत दोगुनी हो गई है। किसान को उसकी फसल की कीमत नहीं मिल रही है। कहा कि हमारी पार्टी पूरे देश में विकल्प तैयार कर रही है और उत्तर प्रदेश का गठबंधन इसी कोशिश का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस बार गठबंधन की बड़ी जीत होगी।