फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया के भक्तों की राह में गड्ढे और कंकड़

विज्ञापन
लल्ला बाबू चौराहे पर सड़क पर कीचड़। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
मैया के भक्तों की राह में गड्ढे और कंकड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। शारदीय नवरात्र कल से शुरू हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद शहर की सड़कें अब तक गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को गड्ढे और कंकड़ों से भरी राह से होकर मां के दर्शन के लिए जाना पड़ेगा।
टीचर्स कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर के लिए राजेबाबू रोड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। राजेबाबू रोड पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा गंदे पानी को सड़क पर फेंक दिया जाता है। इससे सुबह से लेकर शाम तक लोगों को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सीवर लाइन कार्य के बाद जगह-जगह सड़क धंसी हुई हैं। मंदिर से पूर्व नाले के पास कई दिनों से कूड़ा पड़ा हुआ है। जो सफाई कर्मियों द्वारा उठाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के रोडवेज बस अड्डे से पूर्व पुलिया के पास साईं मंदिर है। यहां भी बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए आते रहते हैं। कुछ माह पूर्व पालिका द्वारा नाले की पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया था। यहां सड़क टूटी हुई है। साथ ही वाहन निकलने के दौरान सड़क से धूल उठती रहती है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आनंद विहार स्थित हनुमान मंदिर के पास आनंदेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यहां देवी मां की बड़ी प्रतिमा लगी हुई है। शारदीय नवरात्र के लिए मंदिर में साज-सजावट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर सड़क से हटकर होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
साठा स्थित देवी मंदिर की काफी मान्यता है। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। नवरात्र के दौरान यहां मेले सा माहौल रहता है। जल निगम द्वारा कुछ माह पूर्व नाला निर्माण कराया गया। जल निगम द्वारा नाले को मंदिर से जहां सीधा निकाला गया तो आगे जाकर उसे जगह-जगह मोड़ दिया गया। इससे बारिश के दिनों में अक्सर जलभराव होने से नाले का गंदा पानी मंदिर परिसर में पहुंच जाता है। शारदीय नवरात्र के दौरान अगर बारिश हो गई तो श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बोले श्रद्धालु
मंदिरों के आसपास की सड़क टूटी हैं तो कई जगह कीचड़ बना हुआ है। इस ओर पालिका को ध्यान देना चाहिए था। - भुवनेश चौधरी।
बृहस्पतिवार से नवरात्र शुरू हो जाएंगे, लेकिन मां के भक्तों की परेशानी को दूर करने के लिए नगर पालिका ने कोई पहल नहीं है। - पीहर अग्रवाल।
मंदिरों के आसपास वाले मार्ग टूटे हुए हैं और गड्ढे हैं। नगर पालिका को चाहिए कि इन समस्याओं को दूर करे। - शिशिर गोयल।
नगर में काफी समय से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कुछ मार्ग ऐसे हैं, जो हाल में बने और बारिश के कारण फिर उनमें गड्ढे बन गए। - प्रदीप कुमार।
मंदिरों के आसपास साफ-सफाई कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नवरात्र में प्रतिदिन सुबह-शाम साफ-सफाई की जाएगी। राजेबाबू रोड पर नाला निर्माण के दौरान हो रही गंदगी को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में परेशानियां न हो, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। सड़कों को भी जल्द गड्ढा मुक्त करा जाएगा। - मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें