फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन के विवाद में आठ माह के बच्चे को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन के विवाद में आठ माह के बच्चे को मार डाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांव मऊखेड़ा में रुपयों के लेनदेन के विवाद में आठ माह के बच्चे की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव से सौ मीटर दूर स्थित एक शौचालय में बच्चे का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार का रहने वाला अलकाश मऊखेड़ा गांव में किराये पर रहता है। उसके आठ माह के बच्चे शमद का शव बृहस्पतिवार सुबह शौचालय में पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उसी मकान में किराये पर रहने वाले मुस्तकीम से पिछले सप्ताह में रुपयों के लेनदेन को लेकर अलकाश का विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसने सबक सिखाने की ठानी थी। पुलिस ने मुस्तकीम को उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में मुस्तकीम ने बताया कि बुधवार रात को शराब पीने के बाद वह सो गया था। सुबह करीब चार बजे उसकी आंख खुली तो अलकाश के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अलकाश के आठ माह के बच्चे को उठाकर वह घर से बाहर ले गया। इस दौरान बच्चा रोया तो उसकी पिटाई भी की। पिटाई के दौरान ही बच्चा उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मुस्तकीम ने बताया कि वह अलकाश के साथ शादियों में खाना बनाने का काम करता है। पिछले सप्ताह एक शादी समारोह में रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
सिर में चोट लगने से हुई मौत
बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने दावा किया कि बच्चे की मौत उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने के कारण हुई है। बच्चे के गाल समेत कई जगह पर पिटाई के निशान भी दिखे हैं।
विज्ञापन

लोगों के साथ मौके पर गया था आरोपी
सुबह जब बच्चे का शव शौचालय में पड़ा होने की जानकारी मिली तो आरोपी मुस्तकीम भी अन्य लोगों के साथ मौके पर गया था। पुलिस के सामने भी आरोपी मौजूद था, लेकिन बाद में अचानक से फरार हो गया। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी की तो लोगों ने बताया कि मुस्तकीम इतनी जल्दी काम पर नहीं जाता है। इस बात पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
मुस्तकीम ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में अलकाश को सबक सिखाने के लिए पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें