फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर ने ईंट से कुचला महिला का सिर

विज्ञापन
मृतका बत्तो देवी का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
घर में घुसे चोर ने ईंट से कुचला महिला का सिर
विज्ञापन

स्याना। गांव निखोभ में रविवार देर रात घर में घुसे एक बदमाश ने शोर मचाने पर एक महिला के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शोरशराबा होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

स्याना थाना क्षेत्र के गांव निखोभ निवासी बत्तो देवी (50) पत्नी किरणपाल सिंह उर्फ करेला रविवार रात को परिवार के साथ अपने घर पर ही सोई थीं। बताया गया कि देर रात करीब 12 बजे एक चोर उनके घर में कूदकर आ गया। आहट होने पर बत्तो देवी की आंख खुल गईं और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाता देख बदमाश ने वहां पड़ी एक ईंट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे बत्तो देवी लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। शोर शराबा सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त कृष्पाल सिंह पुत्र विक्रम निवासी गांव तमौली थाना दौराला जनपद मेरठ के रूप में हुई है। देर शाम आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
- अलका सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें