फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक करोड़ साठ लाख की लागत से पालिका कराएगी सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। 1.60 करोड़ की लागत से पालिका नगर की तीन कॉलोनियों में सीसी रोड का निर्माण कराएगी। जिसके लिए पालिका ने टेंडर जारी कर दिए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के छह हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि नगर की चामड़ कॉलोनी में मुख्य मार्ग दो गलियों, शिवाजी नगर की दो गलियों, सलेमपुर रोड की दो गलियों में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण के लिए 1.60 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सभी कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
चामड़ कॉलोनी के लोगों ने किया था प्रदर्शन

चामड़ कॉलोनी में रास्तों के कच्चे, खस्ताहाल होने से परेशान कॉलोनी के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया था। कॉलोनी के लोगों ने सांसद, विधायक, चेयरमैन से भी सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें