फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पालिका बस स्टैंड पर बनवाएगी सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पालिका रोडवेज बस स्टैंड पर करीब सात लाख रुपये की लागत से पांच शीटर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराएगी। इसके लिए पालिका ने भूमि चिह्नित कर ली है। जल्द ही शौचालय के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। शौचालय के निर्माण से डिपो की बसों में सफर करने वाले करीब पांच हजार यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के बाहर नगर हाईवे किनारे करीब सात लाख रुपये की लागत से पांच शीटर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। शौचालय निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सामुदायिक शौचालय का संचालन निजी व्यक्ति द्वारा किया जाएगा। जो शौचालय में साफ सफाई की व्यवस्था करेगा। शौचालय का प्रयोग करने वाले यात्रियों से बहुत कम शुल्क लिया जाएगा।
सिकंदराबाद डिपो से विभिन्न रूटों पर करीब 74 बसों का संचालन होता है। डिपो की बसों में औसतन पांच से छह यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से डिपो की बसों में सफर करने वाले पांच यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा क्योंकि बस स्टैंड पर बने शौचालयों में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण यात्री उनका प्रयोग नहीं कर पाते हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें