फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद बिजलीघर शुरू 12 गांवों को मिलेगा लाभ

Tue, 17 May 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को ओवरलोड व बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को मुरादाबाद बिजलीघर के दो फीडर शुरू हो गए। बाकी दो जल्द शुरू होंगे। इससे क्षेत्र के बिजलीघरों का लोड कम होने से लोगों को बेहतर वोल्टेज मिलेगा। वहीं, लोकल फॉल्ट से भी निजात मिल सकेगी।  
विज्ञापन


क्षेत्र का मुरादाबाद 33/11 केवीए का बिजलीघर मंगलवार को शुरू हो गया। 20 एमबीए के इस बिजलीघर से जोखाबाद विद्युत उपकेंद्र के 12 गांवों को जोड़ दिया गया है। बिजलीघर प्रभारी जेई अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल इस बिजलीघर के दो फीडर शुरू किए गए हैं, जल्द ही बाकी दो फीडर भी शुरू कर दिए जाएंगे।

चारों फीडर शुरू होने से आसपास के 30 गांवों को फायदा होगा। एसडीओ प्रेम कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से मंडावरा, लाठौर, मुरादाबाद, किशनपुर, बिशनपुर, सांवली, ह्रदयपुर, नंदगढी, जीतगढ़ी सहित 12 गांवों को मुरादाबाद बिजलीघर से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


एसडीओ ने बताया कि मुरादाबाद बिजली घर के दो फीडरों ने काम करना शुरू कर दिया। बाकी के दो फीडर एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएंगे।

‘15 दिन में पूरी करो प्रक्रिया नहीं तो होगी कार्रवाई’
पावर कारपोरेशन के हजारों पेंशनर्स के साथ मनमानी करना अब अफसरों को भारी पड़ेगा। पेंशन देने की प्रक्रिया 15 दिन में पूरी नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई तय है। कारपोरेशन के ट्रस्ट सचिव ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। पावर कारपोरेशन के करीब साढ़े तीन हजार पेंशनर्स को तीन माह से पेंशन नहीं मिली हैं।

इन पेंशनर्स के पीपीओ (पेंशन पे ऑर्डर) जमा नहीं होने और तकनीकी कारणों से ट्रेजरी से फार्म रिजेक्ट होने के कारण पेंशन रुका हुआ है। कारपोरेशन के ट्रस्ट सचिव ने अफसरों को निर्देश दिया है कि 15 दिन के भीतर 80 फीसदी पेंशनर्स को पेंशन जारी नहीं हुई तो संबंधित खंड अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कारपोरेशन के करीब 75 फीसदी पेंशनर्स को पेंशन नहीं मिल पा रही है।

मुरादाबाद 33/11 केवीए बिजलीघर शुरू कर दिया गया है। इसके शुरू होने से जोखाबाद बिजलीघर का लोड कम हो जाएगा। जल्द ही जिले के पांच अन्य बिजलीघर भी जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें