फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 हजार छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेंगे टैबलेट और स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
65 हजार छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेंगे टैबलेट और स्मार्ट फोन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के चयनित छात्र-छात्राओं को अब जल्द ही टैबलेट और स्मार्ट फोन मिलेंगे। प्रदेश सरकार से जिले के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल चुका है। विधानसभा चुनाव से पहले करीब 65 हजार छात्र-छात्राओं का स्मार्ट फोन और टैबलेट के लिए चयन किया गया था।
तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने व युवाओं को हाईटेक करने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते दिनों ही तकनीकी सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए जाने की घोषणा की थी। इसके लिए प्रत्येक कॉलेज से यूनिवर्सिटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए थे। जिले के सभी कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था और इसके बाद सीसीएसयू की ओर से छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। स्नातक, परास्नातक और तकनीकी कोर्सों से विद्यार्थियों का चयन होने के बाद 200 छात्र-छात्राओं को लखनऊ में विगत 25 दिसंबर को बुलाकर स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण किया था। इसके बाद 200 और छात्र-छात्राओं को इनका वितरण करने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम होना था। इसी बीच कोरोना संक्रमण के चलते 10 छात्र-छात्राओं को ही स्मार्ट फोन का वितरण हो सका था। इसके बाद विधानसभा चुनाव आ जाने के कारण स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण नहीं हो सका था। इस बीच चयनित छात्र-छात्राओं में संशय बना हुआ था कि यदि प्रदेश में कोई बदलाव होता है तो इसका लाभ मिलेगा या नहीं। लेकिन अब फिर से योगी सरकार पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करा चुकी है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को जल्द ही स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलने की आस बंध गई है। वहीं, दूसरी ओर संबंधित विभागीय अफसरों का कहना है कि हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इनके वितरण का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन अब सरकार दोबारा बनने से इनका वितरण होगा। शासन से जो भी इसके लिए निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से करीब 65 हजार छात्र-छात्राओं का चयन स्मार्ट फोन और टैबलेट के लिए किया गया था। इनमें से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को इनका लाभ मिल चुका है। जबकि शेष विद्यार्थियों को जल्द ही अब स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलने की आस बंध गई है। इसके संबंध में शासन से जो भी आदेश मिलेगा। उसका पालन किया जाएगा। - शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें