फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की 187 सीटों पर प्रवेश के लिए रहती है मारामारी

विज्ञापन
डिबाई स्थित डिगंबर पीजी कॉलेज। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बीए की 187 सीटों पर प्रवेश के लिए रहती है मारामारी
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। कस्बा डिबाई स्थित डिगंबर पीजी कॉलेज ब्लॉक डिबाई और दानपुर का एकमात्र कॉलेज है। इसमें बीए की 187 सीट हैं और इन पर प्रत्येक वर्ष प्रवेश के लिए मारामारी रहती है। बीए के सात पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जाती है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
डिगंबर पीजी कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. स्मिता गर्ग ने बताया कि यह कॉलेज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध होने के साथ एडेड की श्रेणी में शामिल है। यहां पर ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जाती है। इसमें 187 सीटों पर प्रवेश होता है। बीए के सात पाठ्यक्रम हैं, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल मारामारी रहती है। प्रत्येक सीट पर पांच से छह छात्र-छात्राओं की दावेदारी रहती है। पहले कॉलेज में 140 सीट पर ही सीट बढ़ाने के बाद अब 187 सीटों पर प्रवेश होता है।
विज्ञापन

वर्ष 1960 में हुई थी कॉलेज की स्थापना
डिगंबर पीजी कॉलेज की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी। क्षेत्र में एकमात्र कॉलेज है और प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होती है। ऐसे में कॉलेज में कम सीट होने पर प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को दूर-दराज के कॉलेजों में प्रवेश लेना मजबूरी है। कॉलेज में सीट और सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम और सीटों का ब्योरा
पाठ्यक्रम सीटों की संख्या
बीए 187
कॉलेज में बीए की मात्र 187 सीटों पर प्रवेश होता है। इन सीटों पर पांच से छह छात्र-छात्राओं की दावेदारी रहती है। बीए में सात पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराई जाती है। प्रवेश के लिए अभी विवि से आदेश नहीं मिल है।
- डॉ. स्मिता गर्ग, कार्यवाहक प्राचार्या, डिगंबर पीजी कॉलेज डिबाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें