फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली जमीन, अब मूर्त रूप लेगी 580 करोड़ की अमृत योजना

Fri, 17 Mar 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
अमृत योजना - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
दो साल तक 300 मीटर जमीन के लिए अटकी रही अमृत योजना अब मूर्तरूप ले सकेगी। योजना के तहत 580 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) और सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। तीन पार्कों का कायाकल्प भी योजना के तहत होगा। नगर में विकास कार्य चार साल में पूरे करने हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 में अमृत योजना के तहत नगर का चयन हुआ था। ट्रीटमेंट प्लांट के तीन सब स्टेशन के लिए 100-100 मीटर के हिसाब से 300 मीटर जमीन नहीं मिल रही थी। भूमि नहीं मिलने के कारण योजना आगे नहीं बढ़ सकी।

नगर पालिका चेयरमैन और डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए जीजीआईसी के पास, नुमाइश मैदान और विकास भवन में सब स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। इसी के साथ योजना के मृर्त रूप लेने का क्रम आगे बढ़ गया है। योजना के तहत एसटीपी का निर्माण नगर पालिका परिषद की मोहनकुटी स्थित 27 बीघा जमीन में होगा।
विज्ञापन


यमुनापुरम को छोड़ नगर की प्रत्येक कालोनी और मोहल्ले में सीवरेज लाइन डाली जाएगी। इससे नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। सीवरेज के पानी का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र में हो, इसलिए एसटीपी से सीवरेज के गंदे पानी को साफ किया जाएगा।

इससे साफ सफाई के साथ नगर के आसपास की फसलेें भी लहलहा उठेंगी। बता दें नगर में बारिश होने के बाद जलभराव गंभीर समस्या बन जाती है। अमृत योजना के मूर्त रूप लेने से शहर के लोगों को गंदगी और जलभराव से निजात मिल जाएगी।

नगर पालिका चेयरपर्सन पिंकी गर्ग ने बताया कि सुशीला विहार स्थित पार्क, मलका पार्क और शास्त्री पार्क का कायाकल्प होगा। पार्कों की सेहत सुधारने के लिए 80 लाख रुपये खर्च किए जाएगे। अमृत योजना के तहत पार्कों का चयन कर लिया गया है।

तीन स्थानों पर जमीन नहीं मिलने से अमृत योजना आगे नहीं बढ़ रही थी। अब एसटीपी के तीनों उपकेंद्रों के लिए जमीन मिल गई है। योजना के तहत शहर में सीवरेज लाइन डालने और एसटीपी का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगी। पिंकी गर्ग, चेयरपर्सन

एसटीपी के तीन उपकेंद्रों के लिए जमीन मिल चुकी है। अमृत योजना के तहत जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। प्रोजेक्ट का निर्माण गौतमबुद्धनगर जलनिगम करेगा।
विज्ञापन

आंजनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें